देवली उपखण्ड में राजमहल क्षेत्र के सतवाड़ा ग्राम में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।
इस सामुदायिक भवन के बनने से ग्रामीणों व बालाजी मंदिर आने वाले श्रदालुओं को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा सामुदायिक भवन की घोषणा करने पर खुशी प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर ग्रामीण जगदीश केवट, रामरतन जाट, बजरंग जांगिड़, बद्रीलाल जाट एडवोकेट, महावीर जाट, ओमप्रकाश शर्मा, महावीर बैरवा, कुलदीप चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक निधि से सामुदायिक भवन की घोषणा से ग्रामीणों में खुशी का माहौल










