अंतराष्ट्रीय जाट दिवस पर समाजबंधुओं ने जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं पुलिस उप अधीक्षक देवली हेमराज मुंड से भेंट कर उनका स्वागत किया व बधाई दी तथा आगामी 17 मई को श्री जाट विकास समिति देवली के तत्वाधान में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया।
मीडिया प्रभारी खेमराज चौधरी ने बताया कि इस मौके पर समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवजीलाल चौधरी, नानूराम चौधरी, उदाराम चौधरी, तेज प्रकाश चौधरी, पुष्कर चौधरी, रामस्वरूप चौधरी, बद्री चौधरी, ओम चौधरी, हेमराज चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह : जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को दिया आमंत्रण










