राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत सोमवार को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय देवली के द्वारा ग्राम पंचायत देवली गांव की ठगरिया कॉलोनी में एक दिवसीय बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
नोडल प्रभारी डॉ. अतुल कुमार जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में अस्थाई रूप से बांझ पशु, भैंसवंश एवं गोवंश पशुधन का समय पर उपचार कर प्रजनन योग्य बनाना है तथा उपचारित पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से गर्भित कराते हुए उच्च गुणवत्ता की संतति उत्पादन के साथ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। शिविर में 241 पशुओं की जांच कर 55 पशुओं का बांझपन निवारण इलाज किया गया। शिविर में पशुधन निरीक्षक फारूक अली, शंकर लाल मीणा, जितेंद्र बच्छेतिया, राजेश गुर्जर एवं रामेश्वर गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन : शिविर में 55 पशुओं का बांझपन निवारण किया











