देवली उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार ने शुक्रवार को हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे के नुकसान का जायजा लेने हेतु राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में संचालित किसान गिरदावरी कार्य के प्रभावी निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायत कासीर में भू.अ.नि., पटवारी के गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।
उपखण्ड अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित काश्तकारों से उनकी गिरदावरी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर फसल खराबे की जानकारी ली। उपखण्ड अधिकारी ने काश्तकारों को ऑनलाईन गिरदावरी मोबाईल ऐप की जानकारी प्रदान कर बताया कि काश्तकार स्वयं भी ऐप द्वारा गिरदावरी का कार्य कर सकते है।
एसडीएम ने फसल खराबे के नुकसान का जायजा लेकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया

