राजकीय महाविद्यालय देवली में पुलिस प्रशासन की महिला सुरक्षा की अनूठी पहल के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गए।
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की रजिया बानो व गायत्री चौधरी ने छात्राओं को बेसिक वार्म अप के बाद ग्राउंड अभिवादन, हाथों से हमलावर के वार को रोकना किक का विशेष अभ्यास करवाया। प्राचार्य ने कहा कि आत्मरक्षाः आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता का मार्ग है। महिला शिक्षा नीति के तहत डॉ. वन्दना यादव ने स्वच्छता पर छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साथ शारीरिक रुप से स्वस्थ होने पर भी आत्मविश्वास जागृत होता है।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण : छात्राओं को किक का अभ्यास करवाया

