Ajay AryaAjay Arya 17-Sep-2025
(148 View)

मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्राएं सीखें आत्मरक्षा प्रशिक्षण

मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्राएं सीखें आत्मरक्षा प्रशिक्षण

राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल गायत्री चौधरी एवं रजिया बानों ने छात्राओं को अपहरण से बचाव की तकनीक का अभ्यास करवाया।
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा की सिखाई जा चुकी प्रशिक्षण तकनीक साधारण वर्म अप, ग्राउंड अभिवादन, हमलावर से बचाव की तकनीक पंच, किक- (जिसमें हाथ, पैर व कोहनी द्वारा बचाव किया जाता है) व लॉक (हैण्डलॉक, कलाई लॉक) चाकू से वार करने पर बचाव की तकनीक, गुत्थम पछाड़, अपहरण से बचाव की तकनीक का अभ्यास करवाया। नई तकनीक में हिप थ्रो व लैग थ्रो का प्रशिक्षण दिया। इन तकनीक की मदद से लड़कियां मनचलों को सबक सिखा सकती है तथा अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel