सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक स्व. हरिराम शर्मा की पावन स्मृति में दिया जाने वाला 25 वाँ हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार 2026 छात्रा आराध्या सिंहल को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के कर कमल से दिया जाएगा।
पुरस्कार समिति के सचिव पूर्व पार्षद नवल जोशी ने बताया कि विगत 24 वर्षों से देवली नगर पालिका क्षेत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को यह पुरस्कार दिया जाता है। 25 वाँ स्मृति पुरस्कार छात्रा आराध्या सिंहल पुत्री नीरज सिंहल को देवली नगर पालिका क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में सर्वाधिक 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया जाएगा। छात्रा को पुरस्कार स्वरूप मां सरस्वती की धातु प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं 1001 रुपए नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
स्व. हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार छात्रा आराध्या सिंहल को दिया जाएगा










