Ajay AryaAjay Arya 31-Jan-2026
(126 View)

विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, घर घर जाकर दिए जा रहे हैं निमंत्रण पत्र 

विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, घर घर जाकर दिए जा रहे हैं निमंत्रण पत्र 

दूनी से नरेंद्र मेहरा की रिपोर्ट :-
देवली उपखंड के दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर हिन्दू समाज मंडल के तत्वावधान में 1 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन खेल मैदान बस स्टैंड पर रखा गया है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।
गिरिराज दाधीच व ऋषपाल गुर्जर ने बताया की 1 फरवरी को बजरंग देवाचार्य महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल भंजन संध्या व भव्य संत समागम रखा गया है जिसमें प्रसिद्ध भजन सम्राट गौ ऋषि महासंत प्रकाश दास महाराज द्वारा विशाल भजन संध्या में अपने शानदार भजनों की प्रस्तुति देंगे जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम में आने के लिए समिति के सदस्य घर घर जाकर निमंत्रण पत्र बाट रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दुर्गा दास अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी व विशाल भगवा वाहन रैली शहर में निकाली जाएगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel