सीआईएसएफ की प्रमुख राष्ट्रीय जनसंपर्क एवं जन जागरूकता पहल "वंदे मातरम तटीय साइक्लोथान 2026" का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस मौके पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने साइक्लोथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 दिवसीय इस राष्ट्रीय अभियान में सीआईएसएफ की दो साइकलिंग टीमें एक साथ बक्कखाली (पश्चिम बंगाल) एवं लखपत (गुजरात) से रवाना हुई। यह टीमें देश के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के लगभग 6500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 9 तटीय राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी जिनका 22 फरवरी को कोच्चि में समापन होगा।
सीआईएसएफ के वंदे मातरम तटीय साइक्लोथान 2026 का शुभारंभ, 6500 किमी की दूरी तय करेंगी दो साइक्लिंग टीमें










