पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) कासीर दुर्गा लाल सोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोयड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त अधिगम संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की गहन जांच की तथा आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए।
शिक्षक शिशुपाल चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीईईओ ने कक्षाओं में बच्चों से बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल परिसर की स्वच्छता, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता एवं बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए एवं आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी गतिविधियों का भी अवलोकन कर कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक शंकर लाल मीणा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना मीणा आदि उपस्थित थे।
शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, आवश्यक सुधारों के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए










