Ajay AryaAjay Arya 14-Feb-2026
(145 View)

ईमानदारी जिंदा है : लावारिस मिले मोबाइल को लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय

ईमानदारी जिंदा है : लावारिस मिले मोबाइल को लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय

देवली शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित बैटरी की दुकान पर स्टाफ ने डाक बंगले के गेट के बाहर मिले लावारिस मोबाइल को असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। 
दुकान मालिक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि स्टाफ कन्हैयालाल कोली को डाक बंगले के बाहर एक मोबाइल मिला। मोबाइल पर फोन आने पर मालिक को देवली बुलवाया गया। मोबाइल मालिक सीताराम मीणा पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा निवासी नयागांव बोरदा टोंक एवं उसके साथी रामावतार मीणा ने बताया कि वह टोंक से ईटुंदा के समीप देवनारायण मंदिर में रसोई लेकर गये थे। देवली पेट्रोल पंप चौराहे पर पेशाब करने गए, उसी दौरान मोबाइल गिर गया होगा। मोबाइल प्राप्त कर दोनों ने स्टाफ कन्हैयालाल कोली, मयंक कोली व संजय बैरवा की प्रशंसा की।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel