Ajay AryaAjay Arya 13-Feb-2026
(561 View)

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय स्कूल में वार्षिक उत्सव का रंगारंग एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के कमांडेंट पी. जी. अभिलाष कुमार रहे। उनके साथ मंजीत कुमार, अनिल बाली, अभिजीत कुमार, वेदप्रकाश मिश्रा एवं श्वेतांक किसलय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणामों, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में मिली उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, योग डांस, हिंदी नाटक एवं नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विशेष आकर्षण ‘किड्स डांस’ कार्यक्रम रहा, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सृजनात्मकता की खूब सराहना हुई। इसके साथ ही राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती और हरियाणवी नृत्य प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel