Ajay AryaAjay Arya 17-Feb-2026
(690 View)

सांवलिया सेठ मंदिर का शिलान्यास 19 फरवरी को, भंडारे से निकली 215210 रूपये की राशि

सांवलिया सेठ मंदिर का शिलान्यास 19 फरवरी को, भंडारे से निकली 215210 रूपये की राशि

देवली के समीप कुंचलवाड़ा रोड़ पर पावर हाउस के सामने श्री सांवलिया सेठ प्रभु के प्रस्तावित मंदिर का शिलान्यास श्री सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया के मुख्य पुजारी चुन्नी दास वैष्णव के सानिध्य में 19 फरवरी 2026 को किया जाएगा। 
कार्यक्रम रामेश्वर शास्त्री (अमरवासी) वाले के सानिध्य में  विद्वान पंडितो द्वारा संपूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रमानुसार 18 फरवरी को रामायण पठन प्रातः 9.15 श्री दुर्गा पाठ, वास्तु जाप, गोपाल सहस्र नाम, राम रक्षा स्त्रोत, पुरुशुक्त आदि होंगे।  19 फरवरी को दैनिक पूजन एवं शांति पाठ, शिला पूजन, मंडल पूजन, शिलान्यास, दिवा अभिजीत, विप्र सत्कार व वंदन आदि कार्यक्रम होंगे।
भंडारे से निकली 215210 रूपये की राशि :- श्री सांवरिया सेठ मंदिर का भंडारा मंगलवार को खोला गया जहां कुल 215210 रूपये की राशि प्राप्त हुई।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel