नशामुक्ति अभियान के संचालक सांवतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवीखेड़ा ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सांवतगढ़ में नशामुक्ति, बेटी बचाओ व वृक्षारोपण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से व्यक्ति का शरीर व जीवन दोनों बर्बाद होते है इसलिए नशा नहीं करते हुए नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करे।
छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे राखी बांधते समय अपने भाई को शपथ दिलाए कि वे अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करे। साथ ही लोकगीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया। इसके साथ ही प्रत्येक को कम से कम 10 पौधे लगाकर उनकी देखरेख इस प्रकार करे जैसे एक मां अपनी संतान की देखरेख करती है। इस मौके पर सावंतगढ़ सरपंच सुनील कुमार मीणा, संस्था प्रधान अशोक कुमार शर्मा, वार्ड पंच प्रेम देवी, गेंदीलाल मीना, दुर्गलाल मीना, हेमराज मीना, तरुणराज सिंह, सुरेश कंवर, गंगाविशन बैरवा, मुकेश प्रजापति, सुमन मीना, मानसिंह मीना सहित उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों को शपथ दिलाई।
नशामुक्ति, बेटी बचाओ व वृक्षारोपण का संकल्प दिलवाया










