Ajay AryaAjay Arya 17-Feb-2026
(827 View)

अटल उद्यान को धार्मिक आयोजनों पर दिए जाने का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग, पर्यावरण प्रेमियों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

अटल उद्यान को धार्मिक आयोजनों पर दिए जाने का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग, पर्यावरण प्रेमियों ने

देवली नगर पालिका मंडल द्वारा अटल उद्यान को धार्मिक कार्यक्रमों हेतु दिए जाने के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग को लेकर शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक नगर पालिका रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका मंडल द्वारा शहर के अटल उद्यान में पंच कल्याणक कार्यक्रम को आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया था। चूंकि बाद में महाराज ने इस सम्बंध में कार्यक्रम को अन्यत्र करने का निर्णय लिया। ज्ञापन में बताया कि पंचकल्याणक संपन्न हो चुका है, लेकिन नगर पालिका मंडल द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में अटल उद्यान में स्वीकृति देने का निर्णय अभी तक लागू है। ज्ञापन में मांग की है कि भविष्य में उद्यान के दुरुपयोग की संभावना के मध्य नजर इस प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवजी राम प्रतिहार, सत्यनारायण गोयल, घीसालाल टेलर, महावीर कुमार जैन, पदम जैन, लक्ष्मी नारायण प्रतिहार, विमल जैन, प्रहलाद शर्मा आदि शामिल थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel