Ajay AryaAjay Arya 16-Feb-2026
(20379 View)

बाल शोध मेले में छात्रों को गतिविधि आधारित शिक्षण करवाया

बाल शोध मेले में छात्रों को गतिविधि आधारित शिक्षण करवाया

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोली में सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित बाल शोध मेले का आयोजन हुआ।
विद्यालय के अध्यापक नेमीचंद यादव ने कक्षा 6 के सामाजिक विज्ञान के पाठ आर्थिक विकास कि समझ विषय पर गतिविधि आधारित शिक्षण करवाकर बाल शोध मेले का आयोजन करवाया। छात्रों ने किसान, मजदूर, दुकानदार, आंगनबाड़ी, विद्यालय आदि स्थानों का भ्रमण कर उनके कार्य आय व्यय को समझकर प्रदर्शनी आयोजित की। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनिल नापित ने सहयोग एवं मार्गदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने छात्रों से विषय वस्तु आधारित चर्चा की। प्रधानाध्यापक ओमेश कुमार मीणा ने छात्रों को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को गतिविधि आधारित एवं करके सीखने के लिए प्रेरित किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel