Ajay AryaAjay Arya 24-Feb-2026
(367 View)

सेन समाज की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण: सीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा तथा मुआवजे की मांग की

सेन समाज की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण: सीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा त

रणजीतपुरा ( बीकानेर ) गांव में आठवी कक्षा की बालिका की दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देवली में सर्व सेन समाज मंच ने प्रदर्षन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि बीकानेर जिले के वज्जू थाना अंतर्गत रंजीतपुरा गांव की 13 वर्षीय बालिका 8 वीं की परीक्षा देने घर से निकली और लापता हो गई। बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला। दुष्कर्मियों ने उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। इस घटना से पूरा मानव समाज व सेन समाज आहत है। इस घटना के विरोध में 2 दिन से लगातार वज्जू में धरना प्रदर्शन जारी है लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और नहीं प्रशासन द्वारा समाज की मांगो को स्वीकार किया गया है। ज्ञापन में सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट्रेक में मुकदमा चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने, पीडित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा डेयरी बूथ आवंटन, पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड रूपये की राशि दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सेन समाज के विभिन्न संगठनों से बजरंग लाल, शंभू कुमार, भंवरलाल, टीकमचंद, रामलाल, रामपाल, प्रदीप, सीताराम, नोरतमल समेत कई समाज बंधु शामिल थे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए  यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel