Ajay AryaAjay Arya 24-Feb-2026
(309 View)

बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में धरना 64 वें दिन भी जारी, विस्थापितों ने नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर सहयोग मांगा

बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में धरना 64 वें दिन भी जारी, विस्थापितों ने नेता प

बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में 64 दिन से देवली उपखंड मुख्यालय पर धरने पर बैठे विस्थापित जयपुर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिले और उचित कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले विगत 64 दिन से ग्रामीण बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में देवली उपखंड मुख्यालय पर धरने पर बैठे हुए हैं। विस्थापित रविवार को जयपुर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिले और बात की। विस्थापितों ने दोनो को बताया कि उनकी आवाज को विधानसभा में पहुंचाए ताकि उनके साथ न्याय हो सके। विस्थापितों के अनुसार उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में वे सरकार से बात करेंगे। इस दौरान माया सुवालका, सत्यनारायण सरसडी, दुर्गालाल जांगिड़, दुर्गालाल खींची, रंगलाल मीणा, डॉ. प्रहलाद मीणा, केसर, हरलाल मीणा, कजोड़ जाट, राय बहादुर सिंह राणावत, धनराज मीणा  प्रहलाद मीणा आदि मौजूद रहे। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel