जिला भाजपा संघटन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल देवली की बैठक सिरोही ग्राम में आयोजित की गई जिसमें आगामी 28 फरवरी को अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर विचार विमर्श किया गया।
देहात अध्यक्ष विनोद माहूर ने बताया कि जिला संगठन के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में जिला संगठन के रामकिशन गुर्जर, प्रधान बनवारी चौधरी, देवली देहात मंडल प्रभारी पदम बीजवाड़ की उपस्थिति रही। जिसमें आगामी 28 फरवरी को मोदी की अजमेर में होने वाली रैली में देवली देहात के 300 की संख्या के लक्ष्य को लेकर बसों के प्रभारी बनाए कर जिम्मेदारियां प्रदान की गई। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता को तैयार रहने का आव्हान किया गया। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी ओर कार्यकारिणी के सदस्य ओर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ता 28 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अजमेर पहुंचेंगे










