देवली में नेकचाल रोड पर स्थित प्रोटक्शन वॉल व ग्रेवल निर्माण से संबंधित समस्या के निराकरण तथा नगर पालिका द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु आमंत्रित निविदा को खुलवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि देवली शहर एवं देवली गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित नेकचाल बालाजी की पाल की सुरक्षा दीवार जो की खसरा नंबर 4106 पर स्थित है वहां सीआईएसएफ की दीवार के पास सुरक्षा दीवार व ग्रेवल निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी लेकिन अब तक टेंडर नहीं खोला गया है जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है और ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस खसरा नंबर 4106 के संबंध में राज्य सरकार एवं प्रशासन के द्वारा कई बार नाप प्रक्रिया की जा चुकी है तथा सेटलमेंट विभाग के द्वारा भी सीमाएं चिन्हित की जा चुकी है। लेकिन अभी तक भी इस मार्ग का दुरुस्तीकरण नहीं किया गया जिससे इस क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायत से आने जाने वाले आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां उल्लेखनीय है कि इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है और उबड़ खाबड़ रास्ते पर आवागमन में काफी लोग चोटग्रस्त हो चुके हैं। इस मामले को लेकर नगर पालिका द्वारा टेंडर भी किए गए लेकिन आमंत्रित निविदाएं अभी तक नहीं खोली जा रही है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने उक्त समस्या का शीघ्र समाधान करने तथा नगर पालिका द्वारा आमंत्रित निविदा को खुलवाकर अग्रिम कार्यवाही करवाने की मांग की है। इस दौरान सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
नेकचाल रोड़ समस्या : नगर पालिका द्वारा आमंत्रित टेंडर खुलवा कर सुरक्षा दीवार व ग्रेवल निर्माण करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन










