Ajay AryaAjay Arya 05-Mar-2026
(20387 View)

माहै मुबारक रमजान में दावत-ए-इफ़्तार का दौर जारी 

माहै मुबारक रमजान में दावत-ए-इफ़्तार का दौर जारी 

देवली शहर में माहै मुबारक रमजान में दावत-ए-इफ़्तार का दौर बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में कोटा रोड स्थित मस्जिद अल अंसार में भामाशाह आरिफ हसन द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें रोजेदार नमाजियों ने दावत ए इफ्तार का लुत्फ़ उठाया।
माह ए मुबारक रमजान के अवसर पर मस्जिद के इमाम कारी हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि इस पवित्र माह में हमें पुण्य के कर्म करना चाहिए। दान दक्षिणा, जकात खैरात आदि देना चाहिए जिससे कि निर्धन लोग भी ईद मना सके और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। नमाज़ के बाद विश्व शांति समृद्धि की दुआ ए कामना की गई। समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी व मोहम्मद इदरीस द्वारा यह जानकारी दी गई।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel