देवली शहर एवं उपखण्ड में होली (धुलण्डी) का पर्व हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाया गया। शहरवासियों ने एक दुसरे के रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।
मंगलवार को ग्रहण होने के कारण धार्मिक आयोजन निषेध होने से धूलंडी का पर्व 4 मार्च को मनाया गया। बुधवार को सबेरे से ही होली-धुलण्डी खेलने वालों का हुजुम शहर के प्रत्येक हिस्से में देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं तथा छोटे बच्चें ग्रुपों में होली खेलते नजर आए। सभी ने एक दुसरे के रंग गुलाल लगा कर खुशी का ईजहार किया। श्री नामदेव टाक क्षत्रिय दर्जी समाज द्वारा नामदेव विश्रामगृह में सामूहिक होली खेली गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
एक दुसरे के रंग गुलाल लगाकर धुलण्डी मनाई










