राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोली से कक्षा 7 में अध्ययनरत दो छात्राओं सुमन चौधरी व वर्षा चौधरी का इंस्पायर अवार्ड 2026 के लिए चयन हुआ है।
प्रधानाध्यापक ओमेश कुमार मीणा ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में नये आइडिया विकसित करने हेतु प्रत्येक छात्रा को दस हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। दोनों छात्राओं ने विज्ञान विषयाध्यापिका ललिता कंवर राठौड़ एवं नेमीचंद यादव के मार्गदर्शन में आइडिया एवं प्रोजेक्ट तैयार किया। प्रधानाध्यापक ने दोनों छात्राओं और उनके माता-पिता और स्टाफ साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
राजकीय विद्यालय से दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन










