देवली में 19 मार्च को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली ने बताया कि पूर्व संध्या पर रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है। 19 मार्च को सुबह हवन, दोपहर 3 बजे बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन धर्मशाला में जाकर विराम लेगी। शाम को 5 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा दसवीं, सीनियर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओ में 80 प्रतिषत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व साथ ही एनआईआईटी, जेईई, आईआईटी, आरएएस, आरटीएस में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा। अमित गौतम ने बताया कि शाम को महर्षि गौतम जी की आरती के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया है। गौतम महिला मंडल की सुनीता पत्रिया व अन्नू शर्मा ने बताया कि 18 मार्च को दोपहर 2,30 बजे से मेहंदी, रंगोली, चेयर रेस, चम्मच रेस व बालिकाओं व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
गौतम जयंती पर शोभायात्रा समैत होगा प्रतिभा सम्मान समारोह










