Ajay AryaAjay Arya 06-Mar-2026
(20500 View)

जलकर राख हुई हेयर ड्रेसर केबिन के मालिक को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की

जलकर राख हुई हेयर ड्रेसर केबिन के मालिक को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की

सेन समाज विकास समिति देवली ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय में सौंप कर जलकर राख हुई केबिन के मालिक को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष शम्भू सेन के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि होली के दिन सब्जी मंडी के बाहर हेयर ड्रेसर का काम करने वाले भरत कुमार सेन की केबिन में आग लग गई जिससे उक्त केबिन मैं रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। चूंकि पीड़ित बीपीएल श्रेणी का है जिससे परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में पीड़ित को परिवार का जीवन यापन चलाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस दौरान टीकमचंद, लोकेश, दिनेश, प्रहलाद, कैलाश चंद, रूप लाल, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel