Ajay AryaAjay Arya 06-Mar-2026
(20364 View)

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने  महिला शक्ति को राज कोप सिटीजन एप की दी जानकारी 

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने  महिला शक्ति को राज कोप सिटीजन एप की दी जानकारी 

देवली के समीप हनुमान नगर में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप की जानकारी दी गई।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की गायत्री चौधरी, सुनीता मीणा ने महिलाओ और बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर राजकोप सिटीजन ऐप उनके मोबाइल में इंस्टाल करवाया। उन्होने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए गठित एक विशेष पुलिस टीम है, जो स्कूटी पर सवार होकर स्कूल, कॉलेज, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करती है। राजकोप सिटीजन ऐप आपातकालीन स्थितियों समैत अन्य पुलिस सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है। मुसीबत में होने पर नीड हैल्प बटन पर क्लिक करते ही आपकी लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुँच जाती है। इस ऐप से आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं, एफआईआर की स्थिति देख सकते हैं और एफआईआर डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस दौरान कॉलोनी की गायत्री पारीक, मंजू शर्मा, अलंकृति शर्मा, चंद्रकांता पारीक, निर्मला शर्मा, सुगंधा शर्मा, नूतन पारीक, साक्षी, चेष्टा, जागृति, भव्या समेत कई महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel