देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा अस्पताल का भ्रमण किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर गोद ली हुई बस्ती में जनसंख्या वृद्धि पर रोकथाम, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का महत्व बताकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि बच्चों को बिस्किट, कॉपी पेन वितरित किए। एसडीएमसी सदस्यों ने शिविर का अवलोकन किया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के स्वयंसेवकों ने शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कैलाश वर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सीमा शेर के निर्देशन में अस्पताल का भ्रमण किया। छात्रों ने अस्पताल में वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वार्ड में भर्ती रोगियों को फल भी वितरित किए।
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा अस्पताल का भ्रमण किया










