मुख्यमंत्री द्वारा निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत टोंक जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 में अध्ययनरत 6922 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण की जाएगी।
एडीईओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि जिले में समस्त ब्लॉक स्तर पर साइकिलों को असेंबल किया जा रहा है जिनका वितरण भी जिले भर में शुरू हो गया है। इस मौके पर टोंक ब्लॉक हेतु नोडल विद्यालय में असेंबल की जा रही साइकिलों का जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा औचिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी आर्यन खंडेलवाल, आईटीआई कॉलेज के तकनीकी मुरारी आदि मौजूद रहे।
जिले भर में होगा 6922 साइकिलों का वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी ने असेंबल कार्य का भौतिक सत्यापन किया










