Ajay AryaAjay Arya 20-Mar-2026
(136 View)

गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, प्रतिभा समैत वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

गौतम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, प्रतिभा समैत वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

देवली में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। 
गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली व मीडिया प्रभारी बृजेश भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर गौतम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम धर्मशाला में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा पर शहर में विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा की गई। पूर्व संध्या पर सुंदरकांड का आयोजन रखा गया। सुबह हवन हुआ शाम को 16 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा 26 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। मेहंदी, रंगोली, चेयर रेस, चम्मच रेस व बालिकाओं व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये गए। इस दौरान जहाजपुर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर शर्मा व पूर्व सरपंच अर्पित जोशी भी अतिथि के रूप में पधारे जिनका समाज की ओर से सम्मान किया गया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel