देवली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं। चालक ट्रैक्टर टोली छोड़कर मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि रात्रि को चांदली के पास एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज गति से चलाते हुए खेतों में ले गया तथा ट्राली को हाइड्रोलिक सिस्टम से उठाकर बजरी बिखेर दी और वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी प्रकार पनवाड़ - चांदली रोड पर भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी से भरी मिली, पुलिस को देख कर वाहन चालक मोके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार गस्त के दौरान एनएच 52 पर एक ट्रैक्टर महिंद्रा मय ट्रॉली के लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। पूछताछ के बावजूद उसके मालिक का पता नहीं चलने पर वाहन को जब्त कर थाने में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।
अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, चालक हुए फरार, एक ट्रैक्टर ट्रॉली लावारिस हालत में किया जब्त










