देवली ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याे की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ पारसचन्द जैन सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक के मुख्य आतिथ्य एवं भंवरलाल कुम्हार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
संगोष्ठी सचिव चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि जैन ने संस्था प्रधानों को विभागीय निर्देशों की पूर्ण पालन करते हुए स्कूलों में नवाचार एवं कुम्हार ने शिक्षा में गुणवत्ता पर बल दिया। प्रधानाचार्य नीरज जैन ने प्रभावी प्रार्थना सभा, दामोदर लाल वर्मा ने संस्था प्रधानों की प्रभावी भूमिका, भगवान शर्मा ने प्रवेशोत्सव एवं नामांकन की अभिवृद्धि, गणेश नारायण शर्मा ने प्राथमिक जांच एवं दंडात्मक प्रावधान, पप्पू लाल वर्मा ने छात्र कल्याणकारी योजना, रामसागर मीना ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन एवं शैक्षिक नवाचार पर वार्ता दी। एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा ने सभी बालकों को विद्यालयों में प्रवेश का आव्हान किया। अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा ने बालकों को संस्कारवान शिक्षा देने पर बल दिया। संगोष्ठी अध्यक्ष भागचंद जैन ने पधारे हुए संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्याे की सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ, अतिथियों ने स्कूलों में नवाचार एवं शिक्षा में गुणवत्ता पर बल दिया










