देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं पुलिस उपाधीक्षक हेमराज ने शुक्रवार को शहर के पेट्रोल पंप एवं हाईवे पर स्थित होटल एवं रिसोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी ने जयपुर रोड़ एवं पेट्रोल पंप चौराहे स्थित होटल एवं रिसोर्ट का निरीक्षण कर होटल संचालकों को वाणिज्य गैस सिलेंडर अथवा लकड़ी ईंधन की भट्टी का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए। तथा घरेलू एलपीजी गैस का प्रयोग नहीं करने को कहा। इस दौरान शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण किया गया तथा पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल की सुनिश्चितता के निर्देश दिए।
एसडीएम व डिप्टी ने पेट्रोल पंप एवं होटल्स का निरीक्षण कर, दिए आवश्यक दिशा निर्देश










