Ajay AryaAjay Arya 27-Mar-2026
(135 View)

अधिकारियों ने किया कब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का निरीक्षण

अधिकारियों ने किया कब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स का निरीक्षण

स्काउट गाइड संघ देवली के तत्वाधान में चल रहे कब यूनिट लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को स्काउट गाइड सीओ टोंक आचु मीणा व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा ने निरीक्षण कर मार्गदर्शन दिया। 
संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि एसीबीईओ ने प्रार्थना सत्र में फ्लैग होस्टिंग कर कोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना और विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना कैंप का मुख्य उद्देश्य है और स्काउट गाइड की नए सत्र के प्रवेशोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका है जिसका निर्वाह प्रत्येक स्काउटर करे। सीओ ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट गाइड और कब मास्टर के निरंतर फ्रेशर कोर्स भी करते रहना सभी स्काउटरों के लिए आवश्यक है। सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के छोटे विद्यार्थियो में स्वावलंबन अनुशासन की भावना जगाने वाला यह कब मास्टर प्रशिक्षण शिविर सात दिवस तक चलेगा। शिविर का संचालन ट्रेनर रामावतार सबलानिया, गजानंद वर्मा, गणपतसिंह, खेमराज मीणा, क्वाटर मास्टर मुकेश प्रजापत, कमलेश कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel