देवली शहर एवं उपखंड क्षेत्र में गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।
देवली के बावड़ी बालाजी से भव्य जुलूस निकाला जो मुख्य बाजार से होते हुए वापस बावड़ी बालाजी के पहुंचा जिसमें हजारों महिला एवं पुरुष शामिल हुए। जुलूस में अखाड़ों एवं भगवान की सवारी के जुलूस ने सभी का मन मोह लिया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिससे श्रोताओं को आनंद की अनुभूति हुई। गुरूवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने पंगत प्रसाद ग्रहण की। इसी प्रकार शहर के नेकचाल बालाजी, नेवरबाग बालाजी, गंगागुरिया बालाजी, पंचमुखी बालाजी, 11 मुखी बालाजी समेत अन्य कई मंदिरों में हनुमान जी महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया।
अखाड़ों और हनुमान जी की झांकी ने मोहा मन ओर छम छम नाचे वीर हनुमान से गूंजा पांडाल











