देवली के आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली एवं दूनी की प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्टी के मुख्य वक्ता प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख दिनेश मणिरत्नम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक पुरुषार्थ से सामान्य नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास निरंतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है जिससे हिंदू दर्शन की स्वीकार्यता देश-विदेश में सर्वत्र बढ़ रही है। गोष्ठी में संघ से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।
आरएसएस की प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित










