राजकीय उपजिला चिकित्सालय देवली में नियुक्त डॉ. रविराज सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान द्वारा कार्यालय प्रमख चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। निदेशक जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सेवाएं डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के अनुसार देवली उप जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन के पद पर कार्यरत डॉ. रविराज सिंह चांदावत को पदोन्नत करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) नियुक्त किया गया है। विभाग ने उन्हें सामान्य वित्त लेखा नियम तीन के अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक आहरण एवं वितरण की शक्तियां भी प्रदान की हैं। डॉ. रविराज अब निवर्तमान प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का स्थान लेंगे और चिकित्सालय की प्रशासनिक व्यवस्थाएं संभालेंगे। इस दौरान चिकित्सालय कर्मियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने डॉ. रविराज सिंह का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया। प्रभारी चिकित्सक ने मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करना तथा आने वाले मरीजों को सरकार की मंशा अनुसार संपूर्ण इलाज एवं दवाइयां उपलब्ध करवाना रहेगा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
मरीजों को सरकार की मंशा अनुसार संपूर्ण इलाज एवं दवाइयां उपलब्ध करवाना प्राथमिकता - डॉ. रविराज सिंह, राजकीय उपजिला चिकित्सालय प्रभारी










