भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने घर और प्रतिष्ठान पर पार्टी का झंडा लगाया।
शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता एवं एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री शीला राजकुमार मीणा के आतिथ्य में आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने भारत माता, पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, रीति नीति ने अवगत कराया तथा राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा और आने वाले निकाय चुनाव में जुट जाने का आहान किया। संगोष्ठी को शिवजीराम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, मोहनलाल बच्चेतियां ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उमाशंकर खूंटेटा, अजय सिंह, मुकेश मीणा, किशन बेरवा, राजकुमारी सेन, नंदसिंह शक्तावत, सुमित गौतम, कुलदीप सेन, प्रकाश चंदेल, यज्ञेश दाधीच, राजेंद्र साहू, लोकेश सेन, नीरज जैन, शिवराज साहू, राजेश मल्होत्रा, हनुमंत सिंह, भंवर जांगिड़, राजू विश्वास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने घर एवं प्रतिष्ठान पर लगाया पार्टी का झंडा











