देवली उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव में सोमवार को साइकिल वितरण एवं कक्षा 12 की टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य सीता साहू ने बताया की कक्षा 9 की 14 छात्रों को साइकिल वितरित की गई। इस दौरान कक्षा 12 की टॉपर प्रिया गुर्जर, अंकिता गुर्जर एवं करिश्मा मीणा का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अजय पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि बिहारी लाल जगरवाल, एसडीएमसी सदस्य भूरे खां, अभिभावक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
राजकीय विद्यालय में टॉपर छात्राओं का किया सम्मान











