Ajay AryaAjay Arya 03-Apr-2026
(116 View)

राजकोट से केदारनाथ : संजय वाडोलीया की 2500 किमी की पैदल यात्रा, 3 महीने में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य

राजकोट से केदारनाथ  : संजय वाडोलीया की 2500 किमी की पैदल यात्रा, 3 महीने में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य

गुजरात के राजकोट से एक युवक संजय वाडोलीया ने केदारनाथ की 2500 किमी की पैदल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा न केवल उनकी धार्मिक भावना को दर्शाती है, बल्कि उनकी साहस और दृढ़ संकल्प को भी प्रदर्शित करती है। 
संजय गुरुवार की रात्रि को 22 दिन की पैदल यात्रा के बाद देवली पहुंचे जहां शहर के समाजसेवी जितेन्द्र चौधरी, मुकेश गौतम, कमलेश वैष्णव, बद्री विशाल साहू आदि ने उनका स्वागत किया। बातचीत के दौरान संजय ने बताया कि सनातन धर्म का प्रचार एवं आमजन में देशप्रेम की भावना जागृत करने साथ साथ इस यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव के दर्शन करना और उनकी कृपा प्राप्त करना है। वह राजकोट से शुरू होकर मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ पहुंचेंगे। इस यात्रा में उन्हें लगभग 90-100 दिनों का समय लगने की संभावना है। 
संजय ने बताया कि मथुरा में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने की अभिलाषा है। इस दौरान वे बद्रीनाथ, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम, पंच केदारनाथ के दर्शन करेंगे। संजय की इस यात्रा को स्थानीय लोगो और प्रशासन का समर्थन मिल रहा है। उनकी यात्रा को प्रेरित करने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ यात्रा अपने आप में एक बड़ी चुनौती है, जिसमें खतरनाक पहाड़ी मार्ग, खराब मौसम और ऊंचाई की समस्याएं शामिल हैं। लेकिन संजय वाडोलीया ने अपनी दृढ़ संकल्प और भगवान शिव की कृपा से इस यात्रा को पूरा करने का संकल्प लिया है।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel