देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडा का गोठड़ा में कक्षा 9 की छात्रों को निशुल्क साइकिल वितरण एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरूका ने बताया कि समारोह में कक्षा 10 एवं 12 के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक व माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष जटाशंकर नागर, प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर, समस्त स्टॉफ, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संथली कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि सभी उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले छात्र छात्राओं को माला, साफा पहनाकर, डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला गया ओर जगह जगह दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण एवं प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान










