देवली में पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में समाज बंधुओं की बैठक आयोजित कर वर्ष 2026-27 हेतु मन्दिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पद पर पारस बड़जात्या को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
बैठक में पारस बड़जात्या के नाम का प्रस्ताव नरेश पाटोदी ने रखा जिस पर सभी ने सर्वसहमति जताई। बैठक में ललित सोनी, मनोज जैन, ताराचन्द जैन, बाबूलाल बड़जात्या, राजेन्द्र गंगवाल, नरेश लुहाड़िया, मनोज शाह, चन्द्र प्रकाश बड़जात्या, सुनील डोसी,मयंक कोठारी आदि सदस्य उपस्थित थे।
पारस बड़जात्या पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति अध्यक्ष मनोनीत










