Ajay AryaAjay Arya 26-Apr-2026
(211 View)

जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने सीएम व विधायक से पुराने रास्ते पर डामरीकरण करवाने की मांग की

जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने सीएम व विधायक से पुराने रास्ते पर डामरीकरण करवाने की मांग

देवली उपखण्ड के दूनी में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व विधायक राजेन्द्र गुर्जर से नहर से नेशनल हाईवे 52 तक ग्रेवल सडक को डामरीकरण करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया की दूनी नगरपालिका मुख्यालय से आस पास की लगभग 12 ग्राम पंचायते व कई गांव सीधे जुड़े होने के कारण अधिकतर ग्रामीण दूनी शहर में हर दिन आते जाते रहते हैं तथा दूनी शहर से नगरफोर्ट, उनियारा, नैनवां, हिण्डोली तहसील व सवाईमाधोपुर, बूंदी जिले से सीधा जुडा होने के कारण अधिकतर साधन दूनी सरोली रोड से गुजरते हैं जिसके कारण जाम लगा रहता है तथा आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए दूनी नहर से नेशनल हाईवे 52 पूराना टोडा का रास्ता जो ग्रेवल हो रखा है जिसको डामरीकरण करवाया जाना अति आवश्यक है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel