27 अप्रैल सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संपूर्ण भारत देश में तैयारियां जोरों शोरों पर है। इसी संदर्भ में देवली शहर में विगत दो दिनों से गौ सेवकों द्वारा शहर में आमजन को पीले चावल बांट कर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।
शहर की विभिन्न गौशालाओं के गौ सेवक, सर्व हिन्दू समाज व विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में आम जन को पीले चावल बांट कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रमानुसार सभी गौभक्त सुबह 9.30 बजे शहर के होली खूंट गणेश चौराया बगीची बालाजी स्थान पर इकट्ठे होंगे। तत्पश्चात सभी गौभक्त संकीर्तन करते हुए गौमाता व नन्दी बाबा के साथ पैदल मार्च करते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंचेंगे, जहाँ 10.30 बजे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र उपखंड अधिकारी को सौंपेंगे। ज्ञापन में प्रमुख मांगे भारत में गौ हत्या पूर्णतः बन्द हो, गौ रक्षा कानून/आयोग बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना शामिल है।
दूनी में भी ज्ञापन दिया जाएगा - राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 27 अप्रैल को दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिया जाएगा। प्रातः 8 बजे दूणजा माता मंदिर से विशाल जुलूस प्रारंभ होगा नगर पालिका कार्यालय पर पहुंच कर गौ माता के सम्मान के लिए तहसीलदार दूनी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
गौ सम्मान आह्वान अभियान में शामिल होने के लिए शहर में बांटे पीले चावल, सोमवार को सम्पूर्ण देश में गौवंश की रक्षार्थ सौपेंगे ज्ञापन










