मुनि सुधासागर महाराज की प्रेरणा से रविवार को बारह वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा का आयोजन श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में किया गया।
परीक्षा संयोजक राकेश अजमेरा ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जैन धर्म की संस्कृति का घर बैठे स्वाध्याय करते हुए अध्ययन कर परीक्षा दी जा सकती है। परीक्षा में प्रथम वर्ष से अष्टम वर्ष तक में कुल 14 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर संस्थान से आयुष शास्त्री, मंदिर से पदम पाटनी, महावीर प्रसाद अजमेरा, महावीर बाकलीवाल, बाबू लाल बडजात्या ने प्रश्न पत्र लिफाफों पर हस्ताक्षर कर परीक्षा प्रारम्भ करवाई।
जैन धर्म की संस्कृति आधारित परीक्षा आयोजित










