भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 27 अप्रैल को टोंक आएंगे। इस सम्बंध में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की तैयारी बैठक अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके बाद 27 अप्रैल को टोंक में होने वाले भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया। बैठक में उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, आशीष पंचोली, राजकुमारी सेन, मुकेश मीणा, सुनील सेठी, सुमित गौतम, शिव धाकड़, यज्ञेश दाधीच, रजनीश दीपक, भंवर लाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल टोंक में, तैयारी बैठक में किया अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान










