देवली का रोड़वेज बस स्टैंड कई वर्षों तक उपेक्षित रहा लेकिन बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने भामाशाहों का सहयोग लेकर बस स्टैंड की सूरत बदल कर रख दी।
आज जब कोई यात्री इस बस स्टैंड पर जाता है तो उसकी तबियत खुश हो जाती है। कुछ वर्षों पहले तक यहाँ न बैठने की कुर्सियां थी और ना ही पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था थी। लेकिन बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने जब यहाँ का चार्ज लिया तो सभी समस्याओं को भामाशाहों के समक्ष रखते हुए सहयोग की अपील की। आज उनकी मेहनत रंग लाई कि बुकिंग परिसर सज धज कर नए स्वरूप में नजर आता है। वाटर कूलर लग गया है, भवन में टूट फूट की मरम्मत करवाकर नये रंग से चमकने लगा है। वेटिंग हॉल पर गेट लग जाने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं रहता, वहीं यात्रियों को धूप व बरसात में स्वच्छ स्थान मिल जाता है। अच्छी सेवाओं के लिए राकेश शर्मा को पुरस्कृत भी किया गया।
मन में दृढ़ संकल्प लिया तो राह आसान हो गई, भामाशाहों के सहयोग से बुकिंग प्रभारी ने बदली बस स्टैंड की सूरत











