Ajay AryaAjay Arya 12-May-2026
(806 View)

माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में देवली को भी मिला प्रतिनिधित्व

माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में देवली को भी मिला प्रतिनिधित्व

प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम विजयनगर में आयोजित किया गया, जहां देवली को भी कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व सौंपा गया।
देवली महिला मंडल अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मनीषा बागला एवं प्रदेश सचिव मीनाक्षी रान्धड ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें देवली से कमलेश मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंजू तोतला को प्रदेश समिति संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सम्मान, संगठनात्मक एकता एवं महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत रहा।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel