देवली उपखण्ड के नर्सेज ने खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रविराज सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह के सानिध्य में नर्सेज दिवस मनाया गया।
राजस्थान नर्सिंग यूनियन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेमराज चौधरी बताया कि हमें सेवा का मौका मिला है इसे व्यर्थ न जाने दे। उप जिला चिकित्सालय अध्यक्ष आशीष मेघवंशी ने नर्सेज दिवस के मौके पर फ्लोरेंस नाइटेंगल की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवल पारीक, रासबिहारी शर्मा, माया वर्मा, पंकज चौहान, जिनेंद्र जैन आदि नर्सेज उपस्थित रहे।
चिकित्साकर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया










