अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की टोंक जिला इकाई द्वारा सोमवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला प्रवासी कार्यकर्ता दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यता अभियान के पूर्ण होने के बाद, उससे संबंधित सामग्री और डेटा को शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए गए। जिला एवं खंड स्तर पर वित्तीय अंकेक्षण को लेकर वार्ता हुई। शिक्षक हितों और विभिन्न मांगों को लेकर संगठन द्वारा प्रस्तावित आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का संचालन जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र कुर्मी ने संगठनात्मक निष्ठा पर जोर दिया, वहीं जिला मीडिया प्रभारी ने संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार पर अपनी बात रखी। बैठक में जिला सभाध्यक्ष दुर्गालाल गुर्जर, जिला महिला मंत्री ममता शर्मा, जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह, प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ के देवराज सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही समस्त खंडों के अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ऑनलाइन बैठक संपन्न : सदस्यता अभियान की समीक्षा और आगामी आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा










