Ajay AryaAjay Arya 14-May-2026
(100 View)

गणित विषय की डेमो कार्यशाला आयोजित

गणित विषय की डेमो कार्यशाला आयोजित

देवली उपखंड की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरोली में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा गणित विषय की डेमो कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में फाउंडेशन के अनिल कुमार के सानिध्य में स्थानीय विद्यालय की गणित विषयाध्यापिका आशा नागर ने डेमो कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें कक्षा 1 और 2 के छात्रों को संख्या पहचान की बेहतर शिक्षण प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। छात्रों ने कंकड़ पत्थर, तिली बंडल, गिनमाला, एवं एबीएल सामग्री से संख्या पहचानकर लिखना एवं शिक्षिका द्वारा बोली संख्या का कार्ड ढुढकर बताना आदि गतिविधियां की। इस दौरान ग्राम पंचायत जूनियां के समस्त विद्यालयों के गणित विषय अध्यापकों ने डेमो कार्यशाला में भाग लिया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel